बांस उद्योग में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए
|
|
|
बांस उद्योग में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए फिक्की-एफएलओ का आह्वान
नई दिल्ली- केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (डोनर) (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि नया पूर्वोत्तर क्षेत्र नये भारत में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)-एफएलओ द्वारा ऑनलाइन आयोजित 37वें वार्षिक सत्र में स्थायी आजीविकारू एक नए भारत के लिए महिलाओं में निवेशष् विषय पर संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर में महिला उद्यमिता की एक समृद्ध परंपरा रही है और जहां तक महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का संबंध है, उन्होंने हमेशा एक नेतृत्व प्रदान किया है।
डॉ. सिंह ने याद करते हुए कहा कि, भारत की आजादी के कुछ साल बाद ही 1950 के दशक में वह समय आ गया था, जब असम राज्य ने अपना पहला महिला मंडल स्थापित किया था, जिसने वास्तव में अन्य राज्यों के अनुसरण का मार्ग प्रशस्त किया। आज, विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों में श्नागा मदर एसोसिएशनश्, जैसे कई जीवंत महिला समूह हैं, जो आजीविका के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योगदान दे रहे हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत का नया इंजन कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि, कोविड के बाद के युग में, पूर्वोत्तर की अछूती संसाधन क्षमता देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, आज पूर्वोत्तर, भारत के बाकी हिस्सों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है और पूर्वोत्तर की महिलाएं देश के बाकी हिस्सों की महिलाओं के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभा रही हैं।
(UPDATED ON 16TH APRILL 2021)
========
|
PLEASE NOTE :: More Past News you can see on our "PAST NEWS" Coloumn
|
|