|
Jharkhand News in Detailed
|
हरियाणा ने जीती सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी
|
|
|
हरियाणा ने जीती सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप
रांची | सिमडेगा में चल रहे सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा की टीम ने मेजबान झारखंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबले के दौरान कभी बाजी झारखंड के पाले में रही तो कभी हरियाणा रही।
निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सके। फिर शूटआउट में दोनों ही टीमों ने 3-3 गोल किए। लेकिन सडेनडेथ में किस्मत ने हरियाणा का साथ दिया और मैच 4-3 से अपने नाम कर लिया।
(updated on march 19th 2020)
=======
|
PLEASE NOTE :: More Past News you can see on our "PAST NEWS" Coloumn
|
|
|