|
Bihar Activity in Detailed
|
अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी को मिली मान्यता,
|
|
|
अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी को मिली मान्यता,
BHAGALPUR. नवगछिया| रंगरा स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी को केंद्र सरकार की विधिक संस्था पीसीअाई से मान्यता मिल गई है। कॉलेज के निदेशक राजीव रंजन झा ने बताया कि कॉलेज में पहले सत्र में डी फार्मा की पढ़ाई इसी वर्ष से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा गठित जांच दल ने भी हरी झंडी दे दी है।
इस जांच दल में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. प्रमोद झा, भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार और पीएमसीएच के अधीक्षक शामिल थे। निदेशक ने बताया कि अब इलाके के युवा डी फार्मा कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कॉलेज अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। जिसके प्रधान संरक्षक बिहार एवं बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाय पाटिल हैं। यह कॉलेज पूर्वी और उत्तरी बिहार का पहला फार्मेसी कॉलेज है जो आने वाले भविष्य में व्यवसायिक शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगा।(UPDATED ON NOVEMBER 30TH, 2019)
|
PLEASE NOTE :: More Past News you can see on our "PAST NEWS" Coloumn
|
|
|